5 साल में 356% रिटर्न देने वाली कंपनी दे रही है डिविडेंड, 18 सितंबर है रिकॉर्ड डेट
पॉली मेडिक्योर ने अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर ₹3.50 डिविडेंड देने का एलान किया है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 सितंबर तय की गई है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.35% चढ़कर ₹2,040.30 पर बंद हुए। सालभर में 20% से अधिक लुढ़कने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को 5 साल में 356% का रिटर्न दिया है।