5 साल में विदेश में पढ़ने वाले 633 भारतीय स्टूडेंट्स की हुई मौत, कनाडा में सर्वाधिक 172

संसद में मॉनसून सत्र के दौरान विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पिछले 5 वर्षों में 41 देशों में पढ़ने वाले करीब 633 भारतीय विद्यार्थियों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक मौतें कनाडा (172) में हुईं जिसके बाद क्रमशः अमेरिका (108), यूके (58), ऑस्ट्रेलिया (57), रूस (37) और जर्मनी (24) में मौतें हुईं।

Load More