5 साल से 18 वर्षीय युवती का रेप करने के मामले में केरल में 44 लोग किए गए अरेस्ट
केरल पुलिस की एसआईटी ने 18-वर्षीय एक दलित युवती के साथ रेप करने के मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती ने बताया था कि 13 साल की उम्र से उसके साथ करीब 62 लोगों ने रेप किया। डीआईजी एस अजीता बेगम ने कहा, "2 आरोपी फरार (विदेश में) हैं। 13 और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।"