5 सीढ़ियां चढ़ते हुए यूपी में शीशा तोड़कर रेस्टोरेंट में घुसी तेज़ रफ्तार कार, सामने आई तस्वीर

आगरा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार 5 सीढ़ियां चढ़ते हुए शीशा तोड़कर हल्दीराम रेस्टोरेंट में घुस गई जिसकी तस्वीर सामने आई है। इस हादसे में चालक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बताया है कि वह शायद नशे में था।

Load More