5 साल के बच्चे को पटना में बेरहमी से पीटने वाले ट्यूशन टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना (बिहार) के एक कोचिंग सेंटर में 5-वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटने वाले टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, टीचर की पहचान अमरकांत के रूप में हुई है और उसने बच्चे के बेहोश होने तक उसकी पिटाई की। पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।