5 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी करेंगे स्मिथ, भारत के खिलाफ सीरीज़ से कमिंस हुए बाहर
भारत के खिलाफ 17 मार्च से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे और वह 5 साल बाद वनडे कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच ऐंड्र्यू मैक्डॉनल्ड के मुताबिक, पैट कमिंस सीरीज़ के लिए भारत नहीं लौटेंगे। उन्होंने कमिंस की मां के निधन को लेकर कहा, "वह अब भी...चीज़ों को संभाल रहे हैं।"