5 साल बाद खुली एमपी के 'डॉक्टर' हनुमान मंदिर की दान पेटी, पैसे गिनने में लगे 11 घंटे
कटनी (एमपी) ज़िले के प्रसिद्ध 'डॉक्टर' हनुमान मंदिर की दान पेटी को एसडीएम प्रदीप मिश्रा की निगरानी में 5 साल बाद खोला गया जिसमें करीब ₹35 लाख निकले हैं। एसडीएम ने बताया, "करीब 50 आरआई और पटवारी समेत कई कर्मचारियों और मंदिर के श्रद्धालुओं ने मिलकर पैसे गिने।" बकौल एसडीएम, पैसों को गिनने में करीब 11 घंटे लग गए।