5 साल में 20 फिल्में रिजेक्ट कीं: फिल्म 'दादा लख्मी' के नैशनल अवॉर्ड जीतने पर यशपाल शर्मा

फिल्म 'दादा लख्मी' से निर्देशन में डेब्यू करने वाले ऐक्टर यशपाल शर्मा ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "एक कमर्शियल फिल्म बनाना चाहता था जो फिल्म फेस्टिवल सर्किट में भी दिखाई जा सके।" बकौल शर्मा, "(इसे बनाने के लिए) बीते 5-साल में करीब 20 फिल्में रिजेक्ट कीं।"

Load More