50+ साल तक नहीं नहाए 'दुनिया के सबसे गंदे पुरुष' की ईरान में 94 साल की उम्र में मौत: खबर
ईरानी मीडिया के मुताबिक, 50 साल से अधिक समय तक नहीं नहाए ईरान के अमौ हाजी नामक शख्स की 94-साल की उम्र में मौत हो गई है। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि 'दुनिया के सबसे गंदे पुरुष' कहे जाने वाले हाजी को लगता था कि वह नहाने से बीमार पड़ जाएंगे। हालांकि कुछ महीने पहले उन्हें नहलाया गया था।