50% कर्मचारियों को WFO, दोगुना पार्किंग शुल्क; दिल्ली सरकार के नवंबर ऐक्शन प्लान में क्या-क्या?
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए मास्टर प्लान बनाया है जो 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। सरकारी/निजी कार्यालय के 50% कर्मचारी ऑफिस से काम करेंगे और धूल पैदा करने वाले अधिकांश निर्माण कार्यों पर 1 नवंबर से 31 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 1 नवंबर से 28 फरवरी के बीच पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा।