50% तक टूट सकता है डीमार्ट का शेयर, ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने दी चेतावनी
डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने सतर्क रहने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह शेयर 'बेयर केस' में लुढ़ककर ₹2,200 तक जा सकता है जो इसमें मौजूदा प्राइस ₹4,450 से 50% तक की गिरावट दिखाता है। पिछले 1 माह में यह शेयर 16.06% चढ़ा।