50% से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपना कार्यस्थल 'असुरक्षित' लगता है: स्टडी
दिल्ली के एम्स समेत 3 अस्पतालों के विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, 58.2% स्वास्थ्यकर्मी कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस करते हैं। बकौल अध्ययन, 78.4% स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान धमकी मिलने की बात कही है। इसके अलावा 70% से ज़्यादा स्वास्थ्यकर्मियों ने माना कि सुरक्षाकर्मियों की संख्या पर्याप्त नहीं है और 62% ने आपातकालीन अलार्म प्रणाली पर नाराज़गी जताई।