50 करोड़ वर्ष पुराने 'लगभग संरक्षित' समुद्री जीव की हुई खोज
फ्रांस की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 'लगभग संरक्षित' ट्रायलाबाइट की एक प्रजाति का पता लगाया है। ट्रायलाबाइट समुद्रों में तकरीबन 50-करोड़ साल पहले रहते थे लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि यह ऐसा लगता है कि जैसे इसकी मौत कल हुई हो। ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद राख से दबने के कारण संभवत: इस जीव का अंत हो गया।