50 करोड़ से अधिक हैं मेटा AI के मासिक सक्रिय यूज़र्स: मार्क ज़करबर्ग
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने बुधवार को बताया कि मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मासिक सक्रिय यूज़र्स की संख्या अब 50 करोड़ से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा मेटा के चैटबॉट लॉन्च के एक साल बाद आया है। गौरतलब है कि मेटा ने फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मेसेंजर पर चैटबॉट उपलब्ध कराया है।