50 करोड़ का सोना, बक्सों में 1.5 करोड़ कैश व चांदी; नेपाल में बाढ़ में डूबे बैंक से निकला खज़ाना
नेपाल के त्रिशूली इलाके में बाढ़ की चपेट में आए एक बैंक के अंदर से पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति सुरक्षित निकाली है। नेपाल पुलिस ने बताया कि 8 घंटे की मशक्कत के बाद बैंक से 50 करोड़ नेपाली रुपए के मूल्य का सोना बरामद किया गया। इसके अलावा 1.5 करोड़ नेपाली रुपए नकद, चांदी और ज़रूरी दस्तावेज़ निकाले गए।