50 साल पहले चोरी हुई देवी पार्वती की 12वीं सदी की मूर्ति न्यूयॉर्क के ऑक्शन हाउस में मिली
तमिलनाडु आइडल विंग क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने सोमवार को बताया कि 50 साल पहले नादानपुरेश्वर सिवन मंदिर से चुराई गई देवी पार्वती की मूर्ति न्यूयॉर्क के एक ऑक्शन हाउस में मिली है। आइडल विंग के मुताबिक, तांबा मिश्र धातु से बनी 12वीं सदी की इस मूर्ति की ऊंचाई तकरीबन 52 सेंटीमीटर है और इसका मूल्य तकरीबन ₹1.68 करोड़ है।