500 साल बाद समुद्र में समाया US का फेमस Hōlei Sea Arch, पहले और बाद की तस्वीर आई सामने
हवाई वोल्केनोज़ नैशनल पार्क में स्थित फेमस Hōlei Sea Arch अपने प्राकृतिक निर्माण के करीब 500-साल बाद प्रशांत महासागर में ढह गया। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय यह प्राकृतिक मेहराब लगभग 90-फीट ऊंचा था। 23 सितंबर को ट्रॉपिकल स्टॉर्म नोलो के दौरान पार्क बंद होने तक यह खड़ा था लेकिन 28 सितंबर को पार्क दोबारा खुलने पर यह गायब पाया गया।