स्नैपचैट की पेरेंट कंपनी स्नैप ने 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है और यह आंकड़ा उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 10% है। स्नैप के प्रवक्ता ने सीएनबीसी को बताया, "हम पदानुक्रम को कम करने के लिए टीम का पुनर्गठन कर रहे हैं।" अगस्त 2022 में कंपनी ने 20% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।