5,000 लोगों को खाना खिलाने में हर महीने ₹25 लाख खर्चता हूं: आईपीएल में काम करने पर गंभीर
एलएसजी के मेंटर गौतम गंभीर ने 'वह आईपीएल में काम क्यों करते हैं' पर बात करते हुए कहा, "5000 लोगों को खाना खिलाने के लिए महीने के मेरे ₹25 लाख लगते हैं।" उन्होंने कहा, "ये पैसे एमपीलैड निधि से नहीं, अपनी जेब से देता हूं।" बकौल गंभीर, उनके घर में कोई ऐसा पेड़ नहीं है जहां पर पैसे लटकते हैं।