51 वर्षीय जोआन बनीं इंटरनैशनल क्रिकेट के इतिहास में 5 विकेट लेने वालीं सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी
आइल ऑफ मैन की 51 साल की स्पिनर जोआन हिक्स इंटरनैशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वालीं सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर बन गई हैं। विमेंस कॉन्टिनेंटल कप में हिक्स ने ग्रीस के खिलाफ मैच में 4-0-10-5 के आंकड़े दर्ज किए। हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के हर्बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने यह कारनामा 49 साल 311 दिन की उम्र में किया था।