511KG डेडलिफ्ट कर 26 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 'GOT' के 'माउंटेन' का रिकॉर्ड
बर्मिंघम (इंग्लैंड) में आयोजित वर्ल्ड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 26 वर्षीय राउल फ्लोरेस ने इतिहास रच दिया है। मेक्सिको के राउल ने डेडलिफ्ट में 511 किलोग्राम वज़न उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में 'द माउंटेन' का किरदार निभाने वाले हाफथोर जूलियस ब्योर्नसन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 510 किलोग्राम वज़न उठाया था।