52 पैसे से अब ₹2 के करीब पहुंच गया यह शेयर, लगातार 38 दिन से लग रहा अपर सर्किट
एवांस टेक्नोलॉजीज़ के शेयर में मंगलवार को इंट्रा-डे कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा और यह रिकॉर्ड हाई को टच कर बीएसई पर ₹1.98 पर बंद हुआ। इस पेनी स्टॉक ने लगातार 38वें कारोबारी सत्र में अपने अपर सर्किट लिमिट को छुआ। अप्रैल महीने में यह शेयर 52 पैसे पर था और पिछले 6 माह में यह 219.35% चढ़ा है।