52 वीक के हाई से 33% गिरा सुज़लॉन एनर्जी का शेयर, जानें एक्सपर्ट की राय
सुज़लॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार को 0.63% गिरकर ₹57.08 पर बंद हुए और पिछले 5 में से 4 कारोबारी दिन यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। इसके साथ ही यह शेयर अपने 52 वीक हाई से करीब 33.66% नीचे आ चुका है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को 'बाय' की रेटिंग के साथ ₹80 का टारगेट प्राइस दिया।