52 वर्षीय पति बंदूक की नोक पर शारीरिक संबंध बनाता है: झारखंड से भाग कर बिहार आई नाबालिग
भागलपुर (बिहार) में 16-वर्षीय एक लड़की जबरन शादी कराए जाने को लेकर मंगलवार को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। बकौल पीड़िता, 28 जुलाई को उसके पिता ने दुमका (झारखंड) निवासी 52-वर्षीय शख्स से शादी कराई थी और पति बंदूक की नोक पर उससे शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता दुमका से भागकर भागलपुर में अपनी दीदी के घर आई थी।