52 वोटर्स के लिए हिमाचल में 15,200 फीट की ऊंचाई पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग ने लाहौल-स्पिति (हिमाचल प्रदेश) के टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र स्थापित किया है। हिमाचल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 15,256 फीट की ऊंचाई पर बने इस बूथ की क्लिप शेयर करते हुए बताया कि यहां 52 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा, "वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं के लिए...मतदान आसान बनाने का...यह आदर्श पोलिंग स्टेशन है।"