52 साल बाद टेस्ट मैच में 2 गेंदबाज़ों ने मिलकर झटके एक टीम के 20 विकेट
पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान और नोमान अली ने मिलकर दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूरे 20 विकेट झटके। इंग्लैंड की पहली पारी में साजिद ने 7 व नोमान ने 3 और दूसरी पारी में साजिद ने 2 व नोमान ने 8 विकेट लिए। इससे पहले 1972 में टेस्ट मैच में 2 गेंदबाज़ों ने मिलकर 20 विकेट लिए थे।