52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचे ITC के शेयर, ₹6.5 लाख करोड़ के पार हुआ बाज़ार पूंजीकरण
आईटीसी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 52 हफ्तों के रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹523.75 पर पहुंच गए और यह 0.91% बढ़कर ₹522.25 पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण पहली बार ₹6.53 लाख करोड़ के पार हो गया। वहीं, आईटीसी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का भी एलान किया है।