52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 1,200 अंक चढ़ा सेंसेक्स; 18,350 पर बंद हुआ निफ्टी
आईटी कंपनियों में तेज़ी के बीच शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स करीब 1,200 अंक चढ़कर 61,795.04 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 321.50 अंकों की बढ़त के साथ 18,349.70 पर बंद हुआ। शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स व निफ्टी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों में तेज़ी रही।