52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंची नायका के शेयरों की कीमत, एक साल में आई 62% की गिरावट
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों की कीमत में इस महीने अब तक 20% से अधिक की गिरावट आई है। बीएसई पर सोमवार को कारोबार के दौरान इसके शेयर की कीमत ₹120.75 के अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई। कंपनी के शेयर की कीमतों में पिछले एक साल में 62% की गिरावट आई है।