-52.3°C के साथ दर्ज हुआ चीन के शिनजियांग का अब तक का निम्नतम तापमान

चीन के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में तापमान -52.3°C तक गिर गया है। शिनजियांग में तापमान दर्ज होने की शुरुआत होने के बाद से यह निम्नतम तापमान है। शिनजियांग में सबसे कम तापमान का पिछला रिकॉर्ड -51.5°C था जो 21 जनवरी, 1960 को दर्ज हुआ था। चीन के कई अन्य हिस्सों में भी भीषण ठंड पड़ रही है।

Load More