53% भारतीय महिलाएं घर की ज़िम्मेदारियों के चलते श्रम बल से हैं बाहर: ILO
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा पिछले सप्ताह जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 53% महिलाएं घर की ज़िम्मेदारियों के चलते श्रम बल से बाहर हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत को देखभाल की अर्थव्यवस्था (खासकर चाइल्डहुड केयर और शिक्षा) में और अधिक निवेश करने की ज़रूरत होगी ताकि महिलाओं के श्रम बल भागीदारी को बढ़ाया जा सके।