53,201 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा निफ्टी बैंक

निफ्टी बैंक बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 53,201 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को कारोबार के दौरान बैंकिंग स्टॉक में तेज़ी रही और फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक, ऐक्सिस बैंक, एसबीआई के शेयर सर्वाधिक तेज़ी वाले शेयरों में शामिल रहे। फेडरल बैंक व बंधन बैंक के शेयर में सर्वाधिक तेज़ी (करीब 4%) रही।

Load More