53 साल बाद धरती पर गिरा सोवियत युग का अंतरिक्ष यान 'कोस्मोस 482'
53 साल पहले शुक्र ग्रह के लिए लॉन्च हुआ सोवियत अंतरिक्ष यान ‘कोस्मोस 482’ धरती पर गिर गया है। यह अंतरिक्ष यान 1972 में वीनस मिशन के तहत भेजा गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पृथ्वी की कक्षा में फंस गया था। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार, इसे आखिरी बार जर्मनी के ऊपर रडार द्वारा देखा गया था।