53 साल में पहली बार अपना चुनाव हारे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद

मलेशिया के 97 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को 53 साल में पहली बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। वह संसदीय चुनाव में अपनी लैंगकावी आइलैंड सीट से चुनाव नहीं जीत पाए। देश के एक अन्य पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन के नेतृत्व वाले पेरिकटन गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद सुहैमी अब्दुल्ला ने इस सीट पर जीत हासिल की है।

Load More