55 साल की महिला की बेंगलुरु में नाबालिग लड़के ने रेप के बाद की हत्या
बेंगलुरु पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को 55-वर्षीय महिला का रेप और उसकी हत्या करने के आरोप में पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला मंगलवार को शराब की दुकान पर जाने के लिए घर से बाहर निकली थी और बुधवार को उसका शव एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा।