5-6 साल पहले छात्रा के परिवार के साथ रहता था दिल्ली में रॉड मारकर उसकी हत्या करने का आरोपी
अरबिंदो कॉलेज (दिल्ली) के बाहर पार्क में कमला नेहरू कॉलेज की 23-वर्षीय छात्रा की हत्या करने का आरोपी 5-6 साल पहले उसके (मृतका) परिवार के साथ रहता था। हालांकि छात्रा को परेशान करने के चलते उसे घर से निकाल दिया गया था। आरोपी रिश्ते में छात्रा का भाई था और छात्रा ने उसके शादी के प्रपोज़ल को ठुकरा दिया था।