56-57 खिलाड़ी खिला दिए, कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता: भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट पर लतीफ
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय टीम में खिलाड़ियों के लगातार प्रयोग और अलग-अलग कॉम्बिनेशन को लेकर भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, "1 साल में 56-57 खिलाड़ी खिला दिए लेकिन कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाए। उनकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की योजनाएं बहुत ज़्यादा बेहतर रहीं। इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है।"