57 साल पुराने बैराज ने कैसे बिहार को नेपाल की बाढ़ के विनाश से बचाया?
नेपाल में विनाश मचाने के बाद बाढ़ का पानी गंडक नदी के रास्ते बिहार पहुंचा लेकिन वाल्मीकिनगर में बने 57 साल पुराने गंडक बैराज ने विनाश जैसी स्थिति को थाम दिया। इंजीनियरों ने सभी 36 गेट खोलकर लगभग 1.5 लाख क्यूसेक पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़ा। अनियंत्रित पानी का बहाव खेत, गांव और बस्तियों में विनाश ला सकता था।