59 साल का हो गया हूं, अब मुश्किल लग रहा है: तीसरी शादी को लेकर आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती के शो 'चैप्टर-2' में 'क्या वह तीसरी शादी करने के बारे में सोचते हैं? सवाल पर कहा है,
"59 साल का हूं...अब कहां शादी करूंगा मुश्किल लग रहा है।" उन्होंने कहा, "मेरी ज़िंदगी में इस वक्त बहुत सारे रिश्ते हैं, अपने
परिवार के साथ दोबारा जुड़ गया हूं...भाई-बहन, बच्चों के साथ खुश हूं।"