59 साल की उम्र में 8वीं बार पिता बने पूर्व ब्रिटिश पीएम बॉरिस जॉनसन
तीन बार शादी कर चुके यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन 59 साल की उम्र में 8वीं बार पिता बने हैं। यह बॉरिस जॉनसन की तीसरी पत्नी कैरी जॉनसन के साथ उनकी तीसरी संतान है। दोनों ने बच्चे का नाम फ्रैंक अल्फ्रेड ओडीसियस जॉनसन रखा है। दूसरी शादी से जॉनसन की 4 संतानें और विवाहेतर संबंध से 1 संतान है।