5वीं-8वीं के बच्चों को फेल होने पर प्रमोट नहीं करने की केंद्र की पॉलिसी नहीं करेंगे लागू: तमिलनाडु
तमिलनाडु ने कहा है कि वह केंद्र की नो डिटेंशन पॉलिसी को हटाने का फैसले नहीं मानेगा और परीक्षा में असफल 5वीं-8वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करता रहेगा। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा, "हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू नहीं की है...इसलिए केंद्र का यह कदम केवल केंद्र के स्वामित्व वाले स्कूलों पर लागू होगा।"