5वें टेस्ट मैच में बुमराह के खेलने पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है: बैटिंग कोच सितांशु कोटक
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है, "बुमराह के खेलने पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। वह पूरी तरह से फिट हैं।" उन्होंने कहा, "वह मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला मैच से पहले कोच और कप्तान मिलकर लेंगे।"