6,000 के पास पहुंचे देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले, किस राज्य में हुई कितनी बढ़ोतरी?
देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 5,755 पहुंच गए हैं। 127 मामलों की बढ़ोतरी के साथ केरल में सर्वाधिक 1,806 सक्रिय केस हो गए हैं। वहीं, गुजरात में 102, महाराष्ट्र में 29 और पश्चिम बंगाल में 26 नए कोविड-19 केस मिलने के साथ ही वहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 717, 577 और 622 हो गई है।