6,000 टेस्ट रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज़ बने मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को 31* रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मुशफिकुर ने 93 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 27 अर्धशतक की बदौलत यह मुकाम हासिल किया।