6-18 फरवरी तक रायपुर में होने वाली 'लेजेंड 90 लीग' में खेलेंगे शिखर धवन और सुरेश रैना

रायपुर (छत्तीसगढ़) में 6 से 18 फरवरी तक होने वाली 'लेजेंड 90 लीग' में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और अंबाती रायडू सहित कई दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे। यह लीग 90 गेंद (15 ओवर) के प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। रैना और रायडू 'छत्तीसगढ़ वॉरियर्स' जबकि धवन 'दिल्ली रॉयल्स' के लिए खेलते नज़र आएंगे।

Load More