6.2 फीट हाइट और 175 किलो वज़न वाले शख्स को हरियाणा के जिम में आया हार्ट अटैक, हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में 6.2-फीट हाइट और 175-किलोग्राम वज़न वाले 35-वर्षीय व्यापारी की जिम में कसरत करते हुए अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने जिम में जांच कर व्यापारी को मृत घोषित किया। व्यापारी के एक दोस्त के अनुसार, व्यापारी ने बेहोश होने से 2 मिनट पहले ब्लैक कॉफी पी थी।