6.5 किलो सोना और 380 कैरेट हीरे से दुबई में बनी 'गोल्डन रंगोली' की तस्वीरें हुई वायरल
दुबई के सिटी सेंटर देयरा में दिवाली के मौके पर 6.5 किलो सोने और 380 कैरेट से अधिक हीरों से सजी विशाल 'गोल्डन रंगोली' बनाई गई। इसमें 213 गहनों का इस्तेमाल हुआ और 10-कारीगरों ने इसे तैयार करने में 16 घंटे लगाए। इस रंगोली में हार, चूड़ियां, बालियां और पेंडेंट शामिल थे जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।