6,6,6,6,6,6,6,6,6... आंद्रे रसल ने बल्ले से मचाई तबाही, CPL में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज़ के पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका किंग्समेन की ओर से 68(38) रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के जड़े और सीपीएल में 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह सीपीएल के इतिहास में 2000 से ज़्यादा रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।