लगातार 6 दिन की तेज़ी के बाद आज गिरे सेंसेक्स-निफ्टी
6 दिनों की लगातार बढ़त के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 217 अंक टूटकर 79,092 और एनएसई निफ्टी 115 अंक गिरकर 24,421 पर आ गया। अमेरिकी बाज़ारों (डाउ जोंस में 1,800+ अंकों की गिरावट) और एशियाई बाजारों (निक्केई और कोस्पी) में भारी बिकवाली का असर घरेलू बाज़ार पर देखने को मिला।