6 दिन में 50% चढ़ गया यह शेयर, लगातार बना हुआ है रॉकेट; इस डील का है असर
नेटवेब टेक्नोलॉजीज़ के शेयर सोमवार को 7.4% उछलकर 52 सप्ताह के उच्च स्तर ₹3,312 पर पहुंचे। पिछले 6 कारोबारी दिनों में आई लगातार तेज़ी से यह स्टॉक करीब 50% ऊपर चढ़ा है। यह तेज़ी कंपनी द्वारा सॉवरेन AI डील किए जाने और कंपनी की हाल ही में हुई वार्षिक आम बैठक के बाद निवेशकों का उत्साह बढ़ने पर आई है।